भादरा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3.02 ग्राम हेरोइन और 150 ट्रामाडोल टैबलेट के साथ 28 वर्षीय युवक नीरजपाल उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।