सरधना: सरसवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खाना खाते ही बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दौराला थाना क्षेत्र के सरसवा गांव में बीती देर रात खाना खाने के कुछ देर बाद 30 वर्षीय युवक सद्दाम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दौराला थाना से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शादी 2 महीने पूर्व हुई थी