मुंगेली: ग्राम कोदवाबानी में छापेमार कार्रवाई कर 7 लीटर कच्ची महुआ शराब व 16 बल्क महुआ मदिरा की गई जब्त
08 अगस्त 2025 शुक्रवार शाम 07 बजे जिले में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम कोदवाबानी में छापेमार कार्यवाही कर 07 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया। इसी तरह ग्राम कुकुसदा में 16 बल्क महुआ मदिरा जप्त की गई। जिला आबकारी अध