बनकटवा: पुलिस एवं SSB ने नेपाल तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 61 बोरा खाद किया जब्त, तीन पर दर्ज की गई प्राथमिकी
बनकटवा जितना थाना क्षेत्र में नेपाल भेजे जा रहे 61 बोरा खाद के मामले में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह कार्रवाई एसएसबी बड़हरवा कैंप के जवानों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई।गहन जांच के बाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम कुमार पासवान ने जितना थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।