बांसवाड़ा: भापोर गांव में पुरानी रंजिश के चलते बाइक चालक युवक पर चाकू से हमला, हाथ पर लगे 5 टांके, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
भापोर गांव में पुराने विवाद को लेकर बदमाशों ने एक बाइक चालक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने बताया कि मुन्ना पुत्र दिलीप निवासी तलाई पाडा अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। इस दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे रोक लिया और उस पर चाकू से वार कर दिया। चाकू का वार युवक के हाथ पर लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।