प्रतापगढ़: देवली गांव में प्रभारी मंत्री की स्कॉर्ट की गाड़ी खराब, पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर किया स्टार्ट
लक्ष्मणपुर ब्लॉक के देवली गांव में शनिवार शाम गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री मयकेश्वर शरण सिंह के स्कॉर्ट की गाड़ी अचानक खराब हो गई। मंत्री के काफिले के रवाना होते समय गाड़ी स्टार्ट न होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे धक्का देकर चालू किया। जिसका वीडियो रविवार सुबह 10 बजे वायरल हुआ है। इस दौरान मंत्री और जिलाधिकारी की गाड़ियाँ करीब 5 मिनट तक मौके पर