स्वार: अलीगंज गांव में आजाद समाज पार्टी की बैठक आयोजित, आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई
Suar, Rampur | Oct 16, 2026 जनपद रामपुर की तहसील स्वार क्षेत्र के गांव अलीगंज में शुक्रवार को शाम 4 बजे आजाद समाज पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।