भीलवाड़ा जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना बनेड़ा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम घरटा से एक फॉर्च्यूनर कार जब्त कर उसमें से 57 किलो 120 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।