आनंदपुरी: वरिष्ठ अध्यापकों की डीपीसी समेत 10 मुद्दों के निस्तारण की मांग को लेकर आनंदपुरी के उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया
राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा आनंदपुरी जिला बांसवाड़ा की उपखंड कार्यालय परिसर में बैठक हुई। अध्यक्षता रेस्टा जिलाध्यक्ष अरविंद डामोर ने की। बैठक में वरिष्ठ अध्यापकों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके बाद उपखंड अधिकारी अनिल मीना को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।