जयपुर: मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद प्रशासन ने की सघन जांच, 4 से 5 घंटे चली, आरोपी को किया डिटेन
Jaipur, Jaipur | Aug 18, 2026 जयपुर में सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया पुलिस कंट्रोल रूम में आज मंगलवार सुबह 10:30 बजे धमकी भरा कॉल आया इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम हरकत में आ गई। 4 से 5 घंटे तक चले सघन सर्च ऑपरेशन में पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली कॉल पर धमकी देने वाला निकला नशेड़ी पुलिस पूछताछ जारी है।