सिकंदरपुर: भाकपा माले ने सिकंदरपुर तहसील पर किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने सिकंदरपुर तहसील पर प्रदर्शन किया। पार्टी ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें हथौंज में दलित भूमिहीनों के घर बुलडोजर से गिराने को अन्याय बताया गया और कहा गया कि बिना पुनर्वास कोई भी कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।