गोहद: सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत गोहद तथा मौ में ऑंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Gohad, Bhind | Sep 30, 2026 सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ऑंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को 3 बजे गोहद, तथा मौ में किया गया।कार्यक्रम में बच्चों को पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया, साथ ही बच्चों के द्वारा पेंटिंग की गई। ऑंगनबाडी केन्द्रों में जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम कराया गया तथा बच्चों के द्वारा कहानी कविताऐं सुनाई गईं। आंगन मिलन सेवा संदेश का वाचन कराया गया