कसरावद: अधूरी सड़क बनी हादसों का कारण, छोटी कसरावद मे फिसली बाइक; मुलठान के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दंपती घायल
छोटी कसरावद गांव के पूर्व नेशनल हाईवे पर अधूरी सड़क एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे अधूरे मार्ग पर बाइक असंतुलित होने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर सड़क निर्माण अधूरा होने, ऊंची-नीची ढलान और रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से आए दिन