सदर थाना क्षेत्र के लट्ठा बरटोली गांव में डायन बिसाही के आरोप में 65 वर्षीय चाचा निर्मल लकड़ा व 55 वर्षीय भतीजा कोयला लकड़ा के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला किये जाने का मामला सामने आया है।निर्मल लकडा सदर अस्प्ताल में इलाजरत है।उसे पेट मे चाकू मारा गया है।जबकि कोयला लकडा के कान के पास चाकू मारा गया है।उसे भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।