खरसिया: रायगढ़ में बेकाबू एंबुलेंस मेडिकल स्टोर में घुसी, चालक के नशे में होने की चर्चा
देर रात रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज रोड पर तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर तनुजा मेडिकल स्टोर में जा घुसी। दुकान क्षतिग्रस्त हुई। चालक के कथित नशे में होने की बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद होगी। गनीमत रही कि हादसे में कोई राहगीर घायल नहीं हुआ।