शाहजहांपुर: किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी को सुनाई गई 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये का जुर्माना
शाहजहांपुर। किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के सात साल पुराने मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषी को दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी कि 24 जुलाई 2017 को उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से कोचिंग पढ़ने के लिए टाटा मैजिक से गई