शाहजहांपुर: गवाही देने पर जान से मारने की धमकी, तीन पर मुकदमा दर्ज, घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरगंज पटी गली निवासी विनायक कपूर ने तीन लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। विनायक का कहना है कि वह थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमे में गवाह है। इसी रंजिश में पंकज वर्मा, युवराज वर्मा और कुँवर वर्मा ने 20 और 21 अक्टूबर की रात उसे गाली गलौज करते हुए धमकाया और स्कूटी पर लात मारकर गिराने की कोशिश की।