महरौनी: महरौनी क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक नाबालिग सहित दो की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
महरौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा भदौरा में खेत पर काम करते समय आनंद एवं उसका भाई संदीप गंभीर रूप से झुलस गए।दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों ने आनंद को मृत घोषित कर दिया वही संदीप की हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं दूसरी घटना ग्राम अंडेला में घटित हुई। जहां खेत पर काम करते समय संगीता की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।