हनुमना: हनुमना थाना क्षेत्र के सलैया खैरहिया में 20 वर्षीय युवती ने खाई में कूदकर की आत्महत्या
Hanumana, Rewa | Nov 5, 2025 हनुमना थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया खैरहिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ 20 वर्षीय युवती आरजू देवी हरिजन ने कूड़े नुमा खाई में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।मिली जानकारी के अनुसार आरजू देवी परिवार के साथ खाना खाने के बाद पुराने घर में सोने गई थी लेकिन वह वहाँ नहीं पहुँची।