ढीमरखेड़ा: छोटी काशी' की सड़क बनी दलदल! डेढ़ किलोमीटर का सफर बना जानलेवा, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम बड़ी पोड़ी से खिरवा जाने वाला मात्र डेढ़ किलोमीटर का मार्ग इन दिनों ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीन आने वाली यह सड़क वर्षों से बदहाल है। बारिश शुरू होते ही सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे बच्चों, मरीजों और गर्भवती महिलाओं का आवागमन बेहद कठिन हो गया है।