गभाना: दरगवां में भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने महापंचायत की, मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
पिसावा क्षेत्र के दरगवां बिजलीघर परिसर में सोमवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने महापंचायत की। इसमें किसानों ने डीएपी खाद की किल्लत और बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने अपनी मांगें रखीं।