बिंदकी: चौडगरा व मौहार के बीच पराग डेयरी के निकट हाईवे पर खड़े डीसीएम में पीछे से टकराई कार, चालक घायल, कार को 100 मीटर तक घसीटा
फतेहपुर जनपद के थाना कल्याणपुर क्षेत्र के चौडगरा व मौहार के बीच शुक्रवार की रात को कानपुर-प्रयागराज हाईवे में खड़ी डीसीएम में पीछे से कार जा टकराई जिससे चालक सत्यम उम्र 22 पुत्र अवधेश निवासी मौहार थाना कल्यानपुर गंभीर घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया। शनिवार की सुबह 8 बजे बताया गया कि सत्यम का इलाज अभी कानपुर में चल रहा है।