देवरी: लकड़ गढ़ा शिव मंदिर में अखंड संकीर्तन का दौर जारी, भक्तों की उमड़ रही भीड़
Deori, Giridih | Nov 13, 2026 देवरी प्रखंड के लकड़ गढ़ा शिव मंदिर परिसर में चल रहे एक माह के अखंड संकीर्तन का दौर लगातार जारी है। बीते मंगलवार को शुभारंभ के बाद से ही मंदिर परिसर हरे कृष्ण, हरे राम की धुन से गूंज रहा है।राधा-कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। देवरी प्रखंड सहित अन्य जगहों की कीर्तन मंडलियां बारी-बारी से कीर्तन कर रही हैं।