धनौरा: बछरायूं में पुराने विवाद के चलते युवक पर किया गया जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
थाना क्षेत्र के गांव सेहलपुरा निवासी अक्षय पुत्र करण सिंह ने बताया है कि वह शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे के आसपास में अपने खेत से वापस लौटकर घर आ रहा था। गांव के ग्राम प्रधान के घर के सामने पहुंचा तो पुराने विवाद के चलते प्रहलाद, विनोद देवी, विनीत और शिवानी ने अक्षय पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट की घटना से गांव में अफरा तफरी मैच गई।