🔴 निशा कठेरिया को न्याय दिलाने के लिए लखनऊ में निकला कैंडल मार्च, न्याय की मांग से गूंजा हजरतगंज!
✅ लखनऊ, उत्तर प्रदेश। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चंद्रशेखर आज़ाद जी के निर्देशानुसार बहन निशा कठेरिया को न्याय दिलाने एवं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज लखनऊ में कैंडल मार्च निकाला गया।
✅ यह कैंडल मार्च हिंदी संस्थान से शुरू होकर हजरतगंज स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा।
✅ इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बहन निशा कठेरिया को न्याय दिलाने, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने की पुरजोर मांग उठाई।
✅ कैंडल मार्च के माध्यम से संदेश दिया गया कि बेटियों को न्याय और सम्मान दिलाने की लड़ाई में समाज की आवाज कमजोर नहीं पड़ने दी जाएगी।
✊ न्याय की लड़ाई जारी रहेगी, जब तक बहन निशा को न्याय नहीं मिलता!
📍 City News 24 Live | लखनऊ ग्राउंड रिपोर्ट
बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए Like 👍 Share 🔄 Follow करें।
#JusticeForNisha #आजादसमाजपार्टी #चंद्रशेखरआजाद #न्याय_दो #NishaKatheria #Lucknow #CityNews24Live #बहुजन_आवाज
Hardoi, Hardoi | Nov 8, 2026