बांसगांव: संग्रामपुर उनवल में एनडीआरएफ ने जागरूकता शिविर आयोजित किया, आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए
गोरखपुर के नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल में 25 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) द्वारा एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम डीआईजी मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों और सफाई कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।