कांके: जगन्नाथपुर में सीआईडी क्राइम ब्रांच ने चीनी साइबर अपराधियों के 7 भारतीय एजेंटों को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 5, 2025 जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से सीआईडी की क्राइम ब्रांच ने चीनी साइबर क्रिमिनल्स के सात भारतीय एजेंट्स को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम करीब चार बजे प्रेस रिलीज जारी कर सीआईडी ने बताया कि टेक्निकल टीम के जरिए सूचना मिली थी कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों का एक गुट जमा हुआ है।