धनौरा: गजरौला शिव इंटर कॉलेज के गेट के सामने बुध बाजार में महिला सफाई कर्मी के साथ दुकानदार के बेटे ने की मारपीट
बुधवार दोपहर 2:00 में रेलवे स्टेशन रोड पर शिव इंटर कॉलेज के सामने बुधबाजार के दिन सड़क किनारे लगी एक मिर्च मसाले की दुकान को हटवाने पहुंची पालिका की महिला सफाई कर्मी के साथ दुकानदार के बेटे ने मारपीट की। महिला सफाई कर्मी का आरोप है कि आरोपी ने उसके नाजुक अंगों पर भी हाथ चलाया। उसका हाथ पकड़ कर खींच लिया। जिससे उसके हाथ में भी खून निकल आया।