धनौरा: गजरौला के अल्लीपुर में बर्तन की दुकान का शटर तोड़कर नकदी सहित हजारों रुपए का सामान चोरों ने किया चोरी
गजरौला के अलीपुर में बर्तन की दुकान का शटर तोड़कर नगदी सहित हजारों का माल चोरी, पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दी सूचना, शहर के मोहल्ला बस्ती निवासी सिकंदर पुत्र साबिर ने गजरौला चौपला अलीपुर में बर्तन की दुकान खोल रखी है। सोमवार रात 9:30 पर उसने दुकान बंद कर दी थी। इसके बाद तो दुकान के सामने ही कुछ साथियों संघ 11:50 तक बैठा रहा था। फिर वह अपने घर चला गया।