धनौरा: मंडी धनौरा बाइपास मार्ग पर बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा आकाश नर्सिंग होम, एसडीएम ने किया सीज
मंगलवार शाम 5:30 एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आकाश नर्सिंग होम पर छापामारा, अनियमितताएं मिलने पर नर्सिंग होम को सील कर दिया। कार्रवाई से अन्य नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मचा रहा।आकाश नर्सिंग होम की शिकायत मिलने पर एसडीएम चंद्रकांता स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नर्सिंग होम पर पहुंची, जहां उन्हें नर्सिंग होम में डिलीवरी हुई महिला भर्ती मिली।