धनौरा: गजरौला हाईवे पर गांव काकाठेर के पास राज्य मंत्री की कार टकराई, मामूली चोट आई
मंगलवार की शाम करीब पांच 30 का है। दिल्ली दिशा में जाते समय हाईवे पर गांव कांकाठेर के पास में एक बस व कार में भिड़ंत हो गई थी। जिससे जाम लग गया। ऐसे में जाम में फंसने वाहन अपनी मर्जी से ही मुरादाबाद दिशा में जाने वाली सड़क की साइड में उतर गए और फिर वन-वे में जाने शुरू हो गए। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से एक राज्यमंत्री आ रहे थे।