पत्थलगांव: बगिया कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री ने की जनभेंट-मुलाकात, समस्याओं के निराकरण के लिए दिए निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने गृह ग्राम बगिया स्थित कैंप कार्यालय में आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, सीमांकन सहित विभिन्न मांगों को लेकर आवेदन सौंपे। मुख्यमंत्री ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्