मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि हितग्राहियों के खातों में की अंतरित
.......................
बड़वानी जिले के 26 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिली 1 करोड़ 60 लाख रुपये की पेंशन राशि’
बड़वानी 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री द्वारा मंगलवार को सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश के 35 लाख से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में जुलाई माह की देय पेंशन राशि अंतरित की गई। इसके तहत कुल 211 करोड़ 53 लाख रुपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से वितरित की गई।
कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशन में बड़वानी जिले में विभाग के अंतर्गत पंजीकृत वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं कल्याणी सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को पेंशन राशि नियमित रूप से डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जा रही है। सिंगल क्लिक कार्यक्रम में कलेक्टर कार्यालय बड़वानी से उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री रोनक सोलंकी हितग्राहियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के माध्यम से बड़वानी जिले के 26 हजार से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 60 लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि अंतरित की गई। इस दौरान सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीअंकित, विशाल सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Badwani
51 views | Barwani, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026