बस की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड अंतर्गत शेरूआ पंचायत के खजिया निवासी पीयूष कुमार यादव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना सतगावां-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित भुतही पुल के पास हुई, जहां बस की जोरदार टक्कर से पीयूष ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम किया। मौके पर पवन चौधरी, गणेश यादव, नागेश्वर यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।