पटना ग्रामीण: पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से झड़प; वाटर कैनन, आंसू गैस का इस्तेमाल, भीड़ नहीं हटी
पटना में बुधवार सुबह 11 बजे पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों छात्र राजभवन मार्च के लिए निकले। हालांकि जेपी गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं थे।