कानपुर: चकेरी में दबंगों ने खुलेआम चलाई गोलियां, वीडियो हुआ वायरल
चकेरी थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा खुलेआम गोलियां चलाई जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह 10:00 बजे वायरल हो गया। वीडियो में तीन दबंग बीच सड़क पर खुलेआम गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।