🚨 ब्रेकिंग | पुलिस चौकी के पास 25 सेकेंड में बाइक चोरी, CCTV में कैद हुए तीन बदमाश
कोटा। शहर के किशोरपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी के पास ही चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए महज 25 सेकेंड में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे। बदमाशों ने पहले आसपास की रेकी की और फिर एक युवक ने मास्टर चाबी की मदद से खड़ी बाइक स्टार्ट कर कुछ ही सेकेंड में लेकर फरार हो गया।
पीड़ित मोहम्मद असलम ने बताया कि उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी और वह रोज इसी बाइक से काम पर जाते थे। चोरी की सूचना मिलते ही उन्होंने किशोरपुरा थाने में मामला दर्ज कराया।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
#KotaNews #KotaPolice #BikeTheft #CCTV #BreakingNews #Kishorepura #RajasthanNews #KotaCity #NewsUpdate
Ladpura, Kota | Jul 17, 2026