घाटमपुर: घाटमपुर में 1.6 करोड़ का पावर कंट्रोलर शुरू, नवेडी फीडर पर 10 KVA ट्रांसफार्मर लगा, किसानों को मिलेगी बेहतर बिजली सप्लाई
घाटमपुर में किसानों को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए नई पहल की गई है। अपना दल (एस) की विधायक सरोज कुरील ने नवेडी फीडर पर 10 केवीए पावर कंट्रोलर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। इस परियोजना पर 1 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत आई है।विधायक कुरील ने रविवार दोपहर 2 बजे कहा कि यह परियोजना किसानों और ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगी।