घाटमपुर के गुजेला गांव में तालाब में हजारों मछलियां मर गई थी,जिसकी वजह से ग्रामीण बीमार होने लगे थे।एसडीएम यादवेंद्र सिंह ने रविवार सुबह 11:00 बजे बताया 2 दिन तक चले सफाई अभियान में तालाब साफ करके मछलियों को दफना दिया गया है।लापरवाही करने पर सफाई कर्मचारी को निलंबित किया गया है।