टीकमगढ़: कुंडेश्वर मंदिर में टीका लगाते समय पुरानी रंजिश के चलते युवक से मारपीट, पुलिस ने कराई एमएलसी
टीकमगढ़ जिले के शिव धाम कुंडेश्वर में टीका लगाते समय एक युवक के साथ मारपीट की गई है। युवक की पहचान नाम दीपक मिश्रा निवासी वर्मा डांग गांव के रूप में हुई है। युवक ने बताया कि वह आज सोमवार को कुंडेश्वर मंदिर में टीका लगा रहा था तभी गांव के ही एक युवक ने मारपीट कर दी, घटना के बाद युवक कोतवाली में शिकायत दर्ज करने पहुंचा तो पुलिस ने जिला अस्पताल में एमएलसी कराई।