ठेठईटांगर: रात्रि गश्त का असर: 20-25 दिनों में चोरी की एक भी घटना नहीं हुई
सिमडेगा। रविवार को शाम 4 बजे एसपी ने बताया कि जिले में रात्रि गश्त, सघन वाहन जांच और औचक निरीक्षण को और प्रभावी किया गया है। पुलिस के निर्देशों का जमीनी स्तर पर पालन हो रहा है। पिछले 20-25 दिनों में चोरी की एक भी घटना नहीं हुई। सभी थाना क्षेत्रों में गश्ती वाहन व ओडी पदाधिकारी सक्रिय हैं। वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।