सेन्हा: सेन्हा प्रखंड में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद, गेहूं-सरसों की फसल चौपट
लोहरदगा जिले में बीते दो दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार शाम 3:00 बजे अचानक तेज गर्जना के साथ भारी बारिश शुरू हुई, जो करीब दो घंटे तक जारी रही और शाम 5 बजे जाकर थमी। इस दौरान सेन्हा प्रखंड सहित कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ जबरदस्त ओलावृष्टि हुई, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।