माधवगढ़ के सरिया टोला में गांव के दबंग धूनो कोल ने शराब पीकर गांव के युवक आदित्य कोल के साथ डंडे से मारपीट कर दी । मारपीट के पीछे कोई वजह अभी सामने नहीं आई है । घायल आदित्य परिजनों के साथ रविवार शाम 5 बजे कोलगवां थाने पहुंचा और दबंग धूनो कोल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है । पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है और आरोपी को तलाश में जुट गई है ।