पुरैनिया में दूसरी महिला के चक्कर ने पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला बाहर, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
कोलगवां के पुरैनिया में दूसरी पत्नी के चक्कर में पति ने ब्याहता पत्नी शीला साकेत को मारपीट कर घर से निकाल दिया और दूसरी पत्नी बबली साकेत के साथ रहने लगा । समझाने बुझाने के बाद भी जब पति नहीं माना तो रविवार की दोपहर 3 बजे पीड़ित पत्नी शीला कोलगवां थाने पहुंची और पति सौखीलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच रही है ।