खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के पैली खास गांव निवासी 18 वर्षीय युवक विनय कुमार पुत्र सोमई महाशिवरात्रि पर्व पर तामेश्वर नाथ मेला घूमने आया था।मंगलवार की दोपहर शिव मंदिर के सामने तालाब में स्नान करने के दौरान डूबने से युवक की मौत हो गई।वहीं शव का खलीलाबाद जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस में बुधवार की सायं 5:00 बजे शव पोस्टमार्टम किया गया।