बांका जिले के एक गांव की युवती के साथ स्नान करने के दौरान फोटो खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला बुधवार की सुबह 11 बजे सामने आया है। युवती के लिखित आवेदन पर पुलिस ने झखरा पंचायत के सोतीचक निवासी शिवम शर्मा और राहुल शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।