सिवनी: सिवनी में अमानक खाद्य सामग्री पर प्रशासन सख्त, 87 मामलों में अब तक ₹14.94 लाख का अर्थदंड
Seoni, Seoni | Aug 7, 2025 जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोनू तिवारी ने गुरुवार को बताया कि 1 जनवरी 2024 से अब तक 91 प्रकरण कोर्ट में प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 87 मामलो में 14 लाख 94 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों पर लगातार जांच और औचक निरीक्षण जारी हैं। दुकानदारों को स्वच्छ वातावरण में गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री बेचने के निर्देश दिए है।