सिवनी: घोग्हरी गांव में मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, घायल अवस्था में अस्पताल में कराया गया भर्ती
Seoni, Seoni | Aug 6, 2025 सिवनी के धनोरा थाना अंतर्गत घोघरी गांव में बुधवार को मामूली विवाद को लेकर एक आरोपी के द्वारा व्यक्ति के साथ मारपीट करने की घटना सामने आई है। मारपीट में व्यक्ति घायल है। जिसे घटना के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल का इलाज जारी है।