सिवनी: भुरकल खापा के पास जंगल मे मिले अज्ञात व्यक्ति की लाश की हुई शिनाख्त, पुलिस ने पीएम करा कर परिजनों को सौंपा शव
Seoni, Seoni | Aug 6, 2025 सिवनी के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरकल खापा के पास गत दिवस जंगल में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान लक्ष्मण सैयाम निवासी सिलोरी थाना केवलारी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने बुधवार को पंचनामा कार्रवाई करते हुए मृतक के शव का पीएम कराया है। और पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।