लखीमपुर: औरंगाबाद कस्बे के खाटू श्याम बाबा मंदिर परिसर में अश्लील गानों पर बार बालाओं के नृत्य का वीडियो हुआ वायरल
जिले के औरंगाबाद कस्बे में आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कस्बे के खाटू श्याम बाबा के मंदिर परिसर में अश्लील गानों पर बार बालाओं का नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खाटू श्याम बाबा के मंदिर परिसर में भारी भीड़ के बीच बार बालाओं द्वारा अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगाए जा रहे हैं। जबकि पूरे देश में आचार संहिता लागू है।